केआरजी कॉलेज में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम हुआ

Sep 20 2025

ग्वालियर। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी सोसाइटी द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन रेडक्रॉस सोसाइटी ग्वालियर के साथ मिलकर केआरजी कॉलेज मे किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज प्रचार्य डॉ साधना श्रीवास्तव के द्वारा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम प्राम्भ किया गया। उन्होंने स्वम झाड़ू उठा कर कॉलेज प्रांगण मे झाड़ू लगाई एवं कॉलेज स्टॉफ एवं बच्चियों ने भी स्वच्छता अभियान मे सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी से डॉ एसडी शर्मा, सुरेंद्र कुशवाह, अवध राठौर, रेहमान खान, केआरजी कॉलेज से डॉ आरती गुप्ता, डॉ मीना श्रीवास्तव, डॉ सुधा कुशवाह, डॉ कुमकुम माथुर, डॉ प्रियंका त्रिपाठी, डॉ रुपाली शर्मा आदि लोगो ने कॉलेज प्रांगण मे स्वच्छता कार्यक्रम के तहत सफाई मे अपना सहयोग प्रदान किया।