गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के सदस्यों ने किया सूर्या रोशनी मालनपुर का औद्योगिक भ्रमण
Sep 20 2025
ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा युवाओं को उद्योगों की कार्यप्रणाली और आधुनिक तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से सूर्या रोशनी लिमिटेड मालनपुर का औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस विजिट में फाउंडेशन के सदस्यों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने सूर्या रोशनी के विभिन्न उत्पादन इकाइयों का अवलोकन किया।
कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें निर्माण प्रक्रिया, मशीनों के संचालन, प्रबंधन प्रणाली, गुणवत्ता नियंत्रण और सुरक्षा मानकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। युवाओं को बताया गया कि किस प्रकार तकनीक और नवाचार को अपनाकर उद्योग राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। इस इंडस्ट्री विजिट में युवाओं को न केवल उद्योग जगत की बारीकियों को समझने का अवसर मिला, बल्कि उन्होंने अपने सवालों के माध्यम से कंपनी के विशेषज्ञों से सीधा संवाद भी किया। इस संवाद से युवाओं को रोजगार की संभावनाओं, इंडस्ट्री में आवश्यक कौशलों और भविष्य की चुनौतियों के बारे में स्पष्ट दृष्टिकोण मिला।
गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के संस्थापक आकाश बरूआ ने बताया कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़ाकर व्यवहारिक अनुभव प्रदान करना है। इससे उन्हें अपने करियर की दिशा तय करने और भविष्य के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद मिलती है।
इस अवसर पर संस्था संयोजक आकाश त्रिपाठी, राज गुप्ता, आर्यन सोनी, अंशिका शर्मा, खुशी मित्तल, रागिनी कुशवाह अनीश जैन आदि सदस्य मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









