सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर आयोजन
Sep 20 2025
ग्वालियर। शितोले साहब के बाड़े जच्चा खाना हॉस्पिटल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार विषय पर 20 सितंबर को एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जच्चा अस्पताल का संपूर्ण स्टाफ भी सक्रिय रूप से सम्मिलित रहा। शिविर में आए सभी रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें नि:शुल्क दवाइयाँ प्रदान की गईं। यह आयोजन सेवा पखवाड़े की भावना के अनुरूप समाज के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक सराहनीय पहल रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीएमएचओ डॉ. सचिन श्रीवास्तव उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में वार्ड 50 के पार्षद अनिल सांखला, स्वामी विवेकानंद मंडल के अध्यक्ष अमर कुटे तथा भाजपा के सुनील भदौरिया, सोनू मिश्रा, लव राठौर, दिनेश सिंह तोमर, श्रीमती शकुंतला तोमर, नरेश जेठवानी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









