श्रीरामलीला का शुभारंभ 22 से,2 अक्टूबर को 60 फुट ऊंचेे पुतलों का दहन होगा

Sep 20 2025

ग्वालियर। श्रीरामलीला समारोह समिति द्वारा संयुक्त रूप से जारी प्रेसवार्ता में समिति अध्यक्ष विष्णु गर्ग, राधेश्याम भाकर, विजय गोयल, सत्यकुमार मिश्रा, विजय गर्ग, राजकुमार गुप्ता एवं कार्यक्रम संयोजक पूर्व विद्यायक रमेश अग्रवाल ने बताया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीरामलीला समारोह का आयोजन रामलीला मैदान (फूलबाग मैदान) में 22 सितम्बर से 3 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है।
आज से लगभग 78 वर्ष पूर्व ग्वालियर के धार्मिक आस्था रखने वाले सम्मानीय नागरिकों ने छत्री प्रांगण में श्रीरामलीला समारोह का आयोजन किया था। तब इसका स्वरूप अत्यंत छोटा था। ग्वालियर के नागरिकों में धार्मिक भावनाओं में वृद्धि के साथ-साथ कै. महाराज माधवराव सिंधिया के अथक प्रयासों से सन 1985 में श्रीरामलीला समारोह ने वृहद रूप धारण करना प्रारंभ किया।
रामलीला हेतु दैनिक भास्कर समूह के संस्थापक परम आदरणीय स्व. द्वारिका प्रसाद अग्रवाल जी एवं समूह के चेयरमैन स्व. श्री रमेश चन्द्र अग्रवाल जी का मार्गदर्शन एवं सानिध्य हमेशा ही याद किया जाता रहेगा ।वर्तमान में भास्कर समूह के चेयरमैन श्री सुधीर अग्रवाल जी का मार्गदर्शन मिला रहा है।  फूलबाग मैदान में आयोजित होने वाला श्री रामलीला समारोह ग्वालियर संभाग में ही नहीं अपितु सम्पूर्ण प्रदेश का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन बना है।
1 अक्टूबर को ज्योदिरादित्य सिंधिया परिवार सहित रामलीला दर्शन हेतु रामलीला में उपस्थित रहेगे। इस वर्ष श्री रामलीला समारोह का मंचन विशेष आकर्षण के साथ श्रीहित राधा कृष्ण कला मण्डल वृन्दावन निर्देशक स्वामी चंद बिहारी वशिष्ट एवं देवेन्द्र वशिष्ट के द्वारा लीला मंचन किया जा रहा है। 
आप ने बताया कि 21 सितम्बर को गणेश पूजन के साथ श्रीरामलीला का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ आचार्य अंकित शर्मा एवं बच्चों द्वारा भजनों का कार्यक्रम रखा गया है। 22 सितम्बर को रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि महंत रामदास महाराज दंदरौआ सरकार के कर कमलों द्वारा रात्रि 8 बजे किया जायेगा।
25 सितम्बर को समिति द्वारा श्रीराम, भरत, लक्ष्मण एवं शत्रुघ्न के विवाह का कार्यक्रम नए आकर्षण के साथ ही शहर में राम बारात विभिन्न मार्गो से होती हुई। रामलीला मैदान पहुचेगी जहां पर राम एवं तीनों भाइयों का विवाह सम्पन्न होगा। विवाह के इस अवसर पर बेण्ड बाजों के साथ मधुर गीत गाए जायेगे।
दशहरा चल समारोह 2 अक्टूबर को सांयकाल 4 बजे अचलेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर सनातन धर्म मंदिर मार्ग, घोड़ा चौक, दाल बाजार, लोहिया बाजार, ऊटपुल, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, गस्त का ताजिया, फाल्का बाजार, छप्पर वाला पुल, शिन्दे की छावनी, डीडी मॉल होता हुआ रात्रि 8 बजे फूलबाग मैदान पहुचकर वहां 60 फुट ऊंचेे रावण, कुंभकरण एवं मेद्यनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा।
श्रीरामलीला समारोह समिति के अध्यक्ष विष्णु गर्ग, रमेश अग्रवाल, राधेश्याम भाकर, विजय गोयल, सत्यकुमार मिश्रा, विजय गर्ग, रमेश चौरसिया, राजकुमार गुप्ता, रामनारायण मिश्रा, गुड्डू वारसी, संजय क_ल, उमाशंकर सोनी, आनंद अग्रवाल, मनीष बांदिल, रामाधार चौबे, आनंद सावत, दीपक जैन, नरेन्द्र मंगल, प्रियंका गर्ग, सरोज मिश्रा, उषा चौहान, रमा पाल, कमलेश कौरव, मधुलिका क्षीरसागर, संगीता पाल, सपना पाल, जगदीश खण्डेलवाल, संजय शर्मा, विनोद गोयल, धमेन्द्र शर्मा, रवि सक्सैना, संजय जैन, आशीष जैन, आशीष पांडे, नंदकिशोर नंदू आदि लोगो उपस्थित थे।