बजरंग भक्त मंडल ने की गौभोग एवं भोजन वितरण सेवा

Sep 20 2025

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा प्रति सप्ताह की जाने वाली गौसेवा के क्रम में शनिवार को पितृपक्ष चौदस पर जनकताल स्तिथ गौशाला में 400 किलो कद्दू की सेवा की गई। मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया की शनिवार को गौभोग सेवा में गुप्त रूप से पुरुषोत्तम चौहान, अनुराग सिंघल, अभिषेक सिसोदिया, प्रेमलता पाल के सहयोग से एवं प्रतिमाह की भोजन (दाल चावल) वितरण सेवा अशोक गुप्ता एवं बजरंग भक्त मंडल के माध्यम से जयारोग्य अस्पताल में की गई।
आज रविवार पितृपक्ष अमावस्या पर भी जनकताल स्तिथ गौशाला में हरे चारे की गौभोग सेवा मंडल के सदस्यों के माध्यम से की जावेगी।इस अवसर पर गौसेवा में मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल, सचिव राकेश मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, कोषाध्यक्ष राम किशोर मंगल, दीपक शर्मा, दीपक सिंघल आदि सदस्य उपस्थित थे।