महिलाओं के स्वास्थ्य एवं देश के विकास के लिए आवश्यक है स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान
Sep 19 2025
ग्वालियर। केंद्र सरकार द्वारा देशभर में चलाए जा रहे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक फालका बाजार में आयोजित कार्यक्रम में पार्षद एवं उपनेता प्रतिपक्ष रवि तोमर एवं मंडल प्रभारी विपिन बिहारी गोयल ने महिलाओं को स्वास्थय किट वितरण की। इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपनेता प्रतिपक्ष तोमर ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देश भर में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं जैसे एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर के लिए व्यापक जांच सुनिश्चित करना है।
अभियान के प्रमुख उद्देश्यों में से एक मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए टीकाकरण प्रयासों और पोषण संबंधी लाभों का समर्थन करना है। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के प्रमुख घटकों में से एक के रूप में सामुदायिक सहायता प्रणाली है, जिसमें निक्षय मित्र देश भर में योजना के कार्यान्वयन के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं की जांच निशुल्क होगी। यह कार्यक्रम स्वच्छता पखवाड़े के निमित्त हो रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









