श्री करौली वालान अग्रवाल पंचायत द्वारा प्रभात फेरी 22 को

Sep 19 2025

ग्वालियर। श्री करौली वालान अग्रवाल पंचायत द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती पर 22 सितंबर सोमवार को प्रभात फेरी निकाली जाएगी। पंचायत के सचिव सुनील अग्रवाल सनी ने बताया कि यह रैली नया बाजार करौली वालान मंदिर से शुरू होकर दाल बाजार, इंदरगंज चौराहा, पुराना हाईकोर्ट, लोहिया बाजार होते हुए फिर करौली वालान मंदिर पर विराम लेगी। मंदिर पहुंचकर महाराजा अग्रसेन की आरती होगी।