महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव व चल समारोह 22 को
Sep 19 2025
ग्वालियर। अग्रवाल नवयुवक संघ लश्कर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी क्रम में सोमवार 22 सितंबर को सुबह 6 बजे प्रभातफेरी और सायं 5 बजे महाराजा अग्रसेन के छायाचित्र का चल समारोह निकाला जाएगा।
उक्त जानकारी पत्रकारों से चर्चा करते हुए स्वागत अध्यक्ष अजय गोयल, संघ के अध्यक्ष सुनील गर्ग बबलू एवं महामंत्री मनोज सरावगी व पत्रकार राजीव अग्रवाल ने संयुक्त रुप से दी।
उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को प्रात: 6 बजे अग्रसेन पार्क दौलतगंज से प्रभात फेरी महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, गस्त का ताजिया, पाटनकर बाजार होते हुए वापस अग्रसेन पार्क पहुंचेगी। जिसमें अग्रबंधु केसरिया ध्वज लेकर चलेंगे। कार्यक्रम संयोजक मनोज गोयल, संजीव अग्रवाल कुक्कू एवं कोषाध्यक्ष पवन गर्ग ने बताया कि इसी दिन साय 5 बजे अग्रसेन पार्क से विशाल चल समारोह शहर के प्रमुख मार्गों से निकाला जाएगा। विशेष रथ में महाराजा अग्रसेन जी का छायाचित्र रहेगा। आगे झांकियों के साथ शहर के बैंड एवं ढोल चलेंगे।
इसके साथ ही 23 एवं 24 सितंबर को सायं 5 बजे अग्रसेन पार्क दौलतगंज में महिलाओं एवं बच्चों के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। समापन समारोह में विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
स्वास्थ परीक्षण शिविर होगा आयोजित
अग्रवाल नवयुवक संघ के मनोज ने बताया कि इसी दिन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया जाएगा यह शिविर रामबाबू अग्रवाल के सहयोग से आयोजित किया जाएगा
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









