बापू आश्रम ने घाटीगांव स्कूल में वृक्षारोपण कर छात्रों में बांटी नोट्सबुक

Sep 19 2025

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ट्रस्ट दिल्ली शाखा ग्वालियर के तत्वाधान में घाटीगांव सिरसा शास माध्यमिक विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर सैकड़ों आदिवासी निर्धन विद्यार्थीयों को नोट्सबुक कॉपियां निशुल्क वितरित की गई। कार्यक्रम में आश्रम संचालक अर्जुन भाई के साथ श्रीवेदांत सेवा समिति युवा सेवा संघ, महिला उत्थान मंडल के पदाधिकारी शामिल रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।