मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा की मासिक इंगित काव्य गोष्ठी हुई

Sep 19 2025

ग्वालियर। मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा दौलतगंज के तत्वावधान में मासिक इंगित काव्यगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार राज किशोर वाजपेयी अभय ने की, मुख्य अतिथि  साहित्यकार सुधीर चतुर्वेदी एवं विशिष्ट अतिथि कवि अमर सिंह यादव मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि रामचरण रुचिर ने किया।
इंगित का गोष्ठी में राष्ट्रीय भावबोध, भारतीय सनातन परंपरा में श्राद्ध पक्ष का महत्व, हिन्दी भाषा का महत्व, शिक्षक दिवस, गणेशोत्सव आदि सहित सामयिक विषयों पर आधारित काव्यपाठ में नगर के श्रेष्ठ कवि एवं गीतकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।
इसके पश्चात काव्य प्रस्तुति में अनिल राही, डॉ रमेश चंद्र त्रिपाठी, दिनेश विकल, जगमोहन श्रीवास्तव, कमलेश कमल, धीरेंद्र भड़ाना, रवि प्रकाश कामिल, कविता उपाध्याय, श्वेता गर्ग स्वाति, जगमोहन श्रीवास्तव, रामलाल साहू बैकस, रामचरण रुचिर, सरिता चौहान, अशोक बित्थरिया, अनिल कोचर, रमेश कटारिया, रेखा दीक्षित,  राज किशोर बाजपेई, अमर सिंह यादव, सुधीर चतुर्वेदी आदि सहित लगभग 25 रचनाकारों ने अपनी काव्य प्रस्तुति दी।