लावरिशों की पितृपक्ष में शांति के लिए पूजन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

Sep 19 2025

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति ने प्रधान कार्यालय पर 28 सितंबर को होने वाले सकल ब्राह्मण मिलन सम्मेलन की तैयारियों के लिए पदाधिकारियों का शपथ एवं संकल्प समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जेयू के कुलगुरु राजकुमार आचार्य थे। उन्होंने कहा कि उपवर्गीय बन्धन तोडक़र ब्राह्मण समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। आज संयुक्त परिवारों के अभाव में छोटे परिवारों में संस्कारों के अभाव के कारण टूट रहें हैं। सकल ब्राह्मण महासमिति को टुटते परिवारों को जोडऩे की पहल करनी चाहिए।
कार्यक्रम में ज्वाइंट कमिश्नर परिवहन विनोद भार्गव ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि ब्राह्मण इस देश की पहचान है। उन्होंने कहा कि लावारिशों की पितृपक्ष में आत्मा शांति से ही सभी का विकास, सुख, शांति प्राप्ति होती है। मुख्य आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजन संपन्न हुआ। संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज ने महासमिति के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में सुधा शैलेंद्र दीक्षित, निशा राजेश शुक्ला, रश्मि मनोज त्रिपाठी, अनिता योगेन्द्र दीक्षित, रेखा रवि चतुर्वेदी, पंडित गिरिराज गुरुजी, अम्बिका प्रसाद पचौरी, रमाकांत शास्त्री, प्रमोद वित्थरिया, ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, महंत दीपक शर्मा, सुश्री साधना शर्मा, एवं डॉ ओएन कौल  आदि उपस्थित थे।