कैंसर अस्पताल में मनाया विश्व रोगी सुरक्षा दिवस
Sep 19 2025
ग्वालियर। कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर 5वां फार्माकोविजिलेंस सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल में उपचाररत 50 से अधिक मरीजों को एकत्र कर रोगी सुरक्षा, अस्पताल में संभावित हानियों से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बीआर श्रीवास्तव ने रोगी सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए मरीजों को स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित किया। वहीं डॉ. हिमांशु खत्री ने अपने व्याख्यान में मरीजों को सरल और प्रभावी ढंग से रोगी सुरक्षा के महत्व को समझाया। इसके अलावा डॉ. अदिति एवं रूपम सक्सेना ने विभिन्न रोचक एवं का ज्ञानवर्धक गतिविधियों आयोजन किया, जिनमें मरीजों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अंत में डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में डॉ. गुंजन श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









