भगवान से फल वैसा ही मिलेगा जैसी भक्त की श्रद्धा और विश्वास होगा-मुनिश्री विनय सागर
Sep 18 2025
ग्वालियर। ग्वालियर अंचल के ग्रामीण करहिया में श्रमण मुनिश्री विनय सागर महाराज का ससंघ का मंगल प्रवेश गुरुवार को करहिया सकल जैन समाज ओर आप और हम टीम ग्रेटर ग्वालियर ने बैड बाजों के साथ करवाया। मुनिश्री विनय सागर महाराज डबरा से चिनौरा से करहिया पद यात्रा करते हुए पहुंचे। इस मंगल प्रवेश में शामिल होने के लिए जिले के आसपास के काफ़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु पहुंचे।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि श्रमण मुनिश्री विनय सागर महाराज ससंघ की मंगल प्रवेश शोभायात्रा निकाली गई। यह मंगल प्रवेश करहिया गांव की सीमा से जैन समाज के लोगो मुनिश्री की आगवानी के साथ नाचते झूमते हुए की। श्रमण मुनिश्री विनय सागर महाराज के जगह जगह जैन समाज के लोगो ने रंगोली सज्जकर उनके चरणों का जल से पाद प्रक्षालन कर दीपकों से आरती उतारकर आशिर्वाद लिया।
श्रमण मुनिश्री विनय सागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम मंदिर भगवान के दर्शन के लिए जाते हैं, भगवान की मूर्ति के दर्शन करना तो बड़ा ही आसान होता है लेकिन मूर्तिमान के दर्शन करना कठिन होता है। हमरा दर्शन करना तब सार्थक होगा जब मूर्ति के साथ मूर्तिमान के दर्शन हो जाएं। भगवान की प्रतिमा हर भक्त को एक जैसा फल नहीं देती या फिर यूं कहा जाए कि एक भक्त उस प्रतिमा से कुछ नहीं पता और दूसरा भक्त उसी प्रतिमा से सब कुछ पा लेता है। भगवान से फल वैसा ही मिलेगा जैसी भक्त की श्रद्धा और विश्वास होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









