कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा नवरात्रि क्राफ्ट उत्सव का आयोजन

Sep 18 2025

ग्वालियर। कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा दस्तकारी हाट, शिल्प बाजार में नवरात्रि क्राफ्ट उत्सव 2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने सहभागिता के साथ अपनी रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्र विधायक सतीश सिकरवार पधारे, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि केके गौतम एवं नेहा पांडेय मौजूद रहीं। 
इस अवसर पर अतिथिओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करते हैं। कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन ने घोषणा की कि भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज को जोडऩे और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन संस्था कंचन राव एवं पुष्पा मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के जगदीश उपाध्याय, दीपक शर्मा, कंचन राव, पुष्पा मिश्रा, हेमलता राव, अभिषेक दंडोतिया, आनंद मिश्रा व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।