नन्द के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की: वदांति
Sep 17 2025
ग्वालियर। सिद्ध पीठ गंगादास की साला में पूरन बैराठी पीठाधीश्वर स्वामी रामसेवक दास महाराज के पावन सानिध्य में श्रीमद भागवत कथा में रघुवीर दास वदांति ने कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाने से पहले बताया की इस धरती पर धर्म की स्थापना एवं भक्तो को आनंद देने की लिए प्रभु अवतार लेते है ओर इस धरा से दुष्टों का का विनाश कर भक्तों को अभय प्रदान कर देते है। इसी प्रकार जब भक्त प्रह्लाद ने भगवान को पुकारा तो प्रभु अपने भक्त के लिए खम्ब में से प्रगट हो गए।
कथा में बताया की अगर माता पिता भी आप को धर्म के विमुख आचरण करने को कहे तो उनको भी त्याग देना चाहिए यही धर्म शास्त्र कहते है। कथा में वामन उत्सव भी धूम धाम से मनाया गया राम जन्म की कथा का वर्णन करते हुए कहा की राम का जीवन हमें जीना सिखाता है कि राम जैसा पुत्र राम जैसा भाई राम जैसा पति जीवन में हर कोई चाहता है परन्तु यह तभी संभव है जब हर कोई जीवन में धर्म के मार्ग पर चले।
कथामें कृष्ण जन्म की कथा सुनाई भगवान की सुन्दर झांकी ओर ठाकुर जी को झूला झुलाया गया, ओर बहुत सुन्दर बधाइयों का आनंद हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









