एनसीसी के छात्रों को एचआईवी/एसटीआई के प्रति जागरूक किया

Sep 17 2025

ग्वालियर। सघन जागरूकता अभियान के अंतर्गत मप्र राज्य नियंत्रण समिति भोपाल व गजराराजा मेडिकल कॉलेज डीएसआरसी एसटीआई क्लिनिक सुरक्षा केंद्र द्वारा सघन जागरुकता अभियान के अंतर्गत एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम का पीजीवी कॉलेज में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम सीएमएचओ डॉ. सचिन श्रीवास्तव के नेतृत्व एवं नोडल ऑफिसर डॉ. विजय पाठक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसटीआई काउंसलर रजिया खान, एसएसके ओआरडब्ल्यू गीता सूर्यवंशी उपस्थित रही।
कार्यक्रम में उन्होंने पीजीवी कॉलेज के एनसीसी विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं सम्पूर्ण सुरक्षा कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा कीसभी को एचआईवी एड्स के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इन सभी को एचआईवी एड्स फैलने के चारों कारणो को विस्तृत रूप से समझाया एवं एचआईवी एड्स की बचाव के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। यौन रोग के बारे में भी सभी को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में कालेज प्रिंसिपल सुनील पाठक, एसएम सूबेदार, जफऱ अली, निधि मेडम सहित कालेज कॉलेज 150 छात्र उपस्थित रहे।