युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में जाने से रोकना हम सभी का दायित्व-हरिओम गौतम
Sep 17 2025
ग्वालियर। सामाजिक संस्था रमन शिक्षा समिति एवं प्राची इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्राची इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम उपस्थित थे। कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक राजेश यादव, प्राचार्य सुमेर सिंह कुशवाह एवं रामानंद तिवारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम ने छात्रों से कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है। नशा समाज में विकृति उत्पन्न कर रहा है। आज की युवा पीढ़ी शौक शौक में नशे के दलदल में फंसते जा रही है। युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में जाने से रोकना हम सभी का दायित्व है। युवा किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होते हैं। उनका उत्साह, ऊर्जा और कर्मठता ही समाज और देश की प्रगति की गारंटी है। लेकिन जब यही युवा नशे के दलदल में फँस जाते हैं, तो यह सम्पूर्ण समाज के लिए विनाशकारी सिद्ध होता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार का नशा न करने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षिका अर्चना बघेल, शत्रुघ्न भदौरिया, सत्येंद्र नरवरिया, चांदनी शर्मा, पंकी वर्मा, नीलम, जितेन्द्र गोयल, मंगल गौतम, सुधा गुप्ता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









