अभियंता दिवस पर किया वृक्षारोपण

Sep 17 2025

ग्वालियर। लाइट मशीनरी एवं विद्युत/यांत्रिक उपसंभाग जल संसाधन विभाग ग्वालियर में अभियंता दिवस पर भारत रत्न सर मोक्ष गुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष इजी. आरसी चिराड़ ने भारत रत्न सर्व मोक्ष गुंडम विश्वेश्वरैया के जीवन पर एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसके साथ ही आकाश सिंह अनु विभागीय अधिकारी ने भी पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण सहित अभियंताओं के कर्तव्यों का उल्लेख किया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में मेघा बंसल, पंकज चौहान, अरुण कुमार पाण्डेय, केके दुबे, तनुप्रिया यादव, भारत शिवहरे, मनीष त्यागी, जीतेंद्र भटनागर, अभिषेक मांडरे, अनिल शर्मा, भगवान दास, सईद खान, बबीता धाकड़ आदि उपस्थित रहे।