भाजपा विधि प्रकोष्ठ अधिवक्ताओ के हित में निरंतर रहेगी साप्ताहिक कार्यशाला: नायक
Sep 17 2025
ग्वालियर। विधि प्रकोष्ठ की साप्ताहिक कार्यशालाओं की श्रृंखला में एक और नया अध्याय उच्च न्यायालय परिसर ग्वालियर में जुड़ा। यह कार्यशाला भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक धर्मेंद्र नायक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शर्मा रहे तथा मुख्य वक्ता अधिवक्ता शिवेन्द्र सिंह रघुवंशी ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 226 और 32 पर विस्तारपूर्वक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि ये अनुच्छेद नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अधिवक्ताओं को अपने तर्क तैयार करते समय किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में जिला संयोजक धर्मेंद्र नायक ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी कार्यशाला की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगली कार्यशाला का विषय होगा सेवा न्यायशास्त्र जिस पर अधिवक्ता आलोक कटारे मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
कार्यशाला में दिलीप अवस्थी, नितिन अग्रवाल, आरए रोमन, मयंक वाजपेई, रामविलास शर्मा, जीएस शर्मा, उदित सक्सेना, अनिल श्रीवास्तव, शशांक शर्मा, रवीन्द्र शर्मा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









