भारतीय मजदूर संघ श्रमिकों का करेगा सम्मान आज
Sep 16 2025
ग्वालियर। भारतीय मजदूर संघ व राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रमिकों का सम्मान करेगा। इसके साथ ही ई-श्रम कार्ड भी बनवाए जाएंगे। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेगड़ी सभागार में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख सुरेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि राजमाता कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में योग का आयोजन किया जाएगा।
दूसरे सत्र में 8 श्रमिकों का सम्मान किया जाएगा। उसके बाद दत्तोपंत ठेगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड की टीम द्वारा ई-श्रम कार्ड बनाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के करीब 10000 श्रमिक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मप्र विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, अति विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, सांसद भारत सिंह कुशवाह उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, राजन नायर प्रदेश मंत्री एवं संभाग प्रभारी ग्वालियर, भारतीय मजदूर संघ सुरेंद्र सिंह भदौरिया आदि उपस्थित रहेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









