रोटरी क्लब ग्वालियर तेजस सेवा और सहयोग से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाता है-आशीष
Sep 15 2025
ग्वालियर। रोटरी क्लब ग्वालियर तेजस का 10वां स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह रंग महल गार्डन में संपन्न हुआ। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल शपथ ग्रहण और स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
समारोह में आशीष अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब तेजस सेवा और सहयोग से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाता है। संस्था को नई उंचाइयों तक पहुंचाने के लिए क्लब के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश खंडेलवाल, सचिव संजय सिरोठिया एवं संस्था के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। यह संगठन न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि वैश्विक स्तर पर भी महत्वपूर्ण काम कर रहा है। चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो, स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो, या सामाजिक न्याय के क्षेत्र में हो, रोटरी क्लब ने हमेशा आगे बढक़र काम किया है।
श्री आशीष उषा अग्रवाल ने कहा कि संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले मेधावी छात्रों, समाज सेवियों, उद्यौगपतियों, महिलाओं और मीडिया बंधुओं को सम्मानित किया जाता रहा है। कोरोना काल में रोटरी क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन और दवाईयां उपलब्ध करवाकर मिसाल कायम की है।
मुझे आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि रोटरी क्लब लगातार देशहित के सिद्धांतों पर चलकर देश व समाजहित में कार्य करता रहेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के हित में अनेक योजनाएं लागू की हैं और इन्हें फलीभूत करने में सामाजिक संस्थाएं अपना अमूल्य योगदान दे रही हैं।
शपथ अधिकारी ने रोटरी क्लब ग्वालियर तेजस के नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्रप्रकाश खंडेलवाल, सचिव संजय श्रोत्रिय, कोषाध्यक्ष महेशचन्द जैन के साथ-साथ समस्त कार्यकारिणी एवं नये सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। समारोह में अन्य रोटरी क्लबों के अध्यक्ष एवं सचिवगण भी सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर डॉ. जीएस गुप्ता, डॉ. प्रिया रुनवाल, डॉ. रजनीश नीखरा, डॉ. दिलीप गर्ग, डॉ. अमित कुमार मंगल, डॉ. विवेक कनकने, डॉ. शिखा स्वर्णकार, डॉ. ध्रुव पाठक एवं डा. अक्षत पाठक को सम्मानित भी किया गया है।
स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह में शपथ अधिकारी प्रदीप पाराशर प्रांतपाल 2027-28, पीडीजी राहुल श्रीवास्तव, संस्थापक अध्यक्ष नरेश चन्द जैन, कार्यक्रम संयोजक आरएन स्वर्णकार, दीपक बत्रा, विवेक मिश्रा, त्रिलोक अग्रवाल एवं वैश्य महासम्मेलन तहसील अध्यक्ष महेन्द्र जैन मुख्य रूप से उपस्थित थे।
समारोह में क्लब के सदस्य विजय खंडेलवाल, धर्मेंद्र जैन, अनुराग कुशवाह, अमरीश गुप्ता, राजेश तायल, कौशल विद्यार्थी, गोपाल सिंह तोमर, प्रेम चन्द सचदेवा एवं सोहन सिंह उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









