आरजेआईटी में इंजीनियर्स डे पर पद्मश्री प्रो. अनिल गुप्ता का प्रेरक व्याख्यान
Sep 15 2025
ग्वालियर। रुस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरजेआईटी), बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम (बैच 2025-2029) के तहत इंजीनियर्स डे पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. अनिल गुप्ता, पद्मश्री सम्मानित आईआईएम अहमदाबाद ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।
प्रो. गुप्ता ने अपने व्याख्यान में व्यक्ति, विचार, व्यवहार और संस्कार पर आधारित सिद्धांत प्रस्तुत किया और कहा कि "सम्वेदना ही समावेशी नवाचार की असली चालक शक्ति है। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी सामाजिक बदलाव की प्रक्रिया में पहले ज्ञान, फिर अनुभूति (फीलिंग) और अंत में क्रियान्वयन (डूइंग) आता है, लेकिन समाज में डूइंग का हिस्सा सबसे कम है, जिसे बढ़ाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर टीयर स्मोक यूनिट टीएसयू और सैनबेस्टों के अधिकारीगण तथा एसीडी की 52वीं बैच के 70 अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. सुहेल अहमद खान ने किया, वहीं डॉ. प्रशांत कुमार जैन ने प्रो. अनिल गुप्ता का परिचय प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शमशेर सिंह, आईपीएस, एडीजी बीएसएफ अकादमी ने की। इस अवसर पर बृजेश कुमार (जॉइंट डायरेक्टर, बीएसएफ अकादमी), उमेद सिंह (आईजी, सीओटी), तथा डॉ. प्रशांत कुमार जैन (प्राचार्य आरजेआईटी), सहित बीएसएफ अकादमी के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। अंत में फैकल्टी सदस्यों ने प्रो. गुप्ता का आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









