आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री को लिखा खून से पत्र
Sep 15 2025
ग्वालियर। मध्यप्रदेश संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आव्हान पर प्रदेशभर के 30 हजार से अधिक आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सोमवार 15 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम खून से पत्र लिखकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। मध्यप्रदेश संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ 20 सितम्बर तक प्रधानमंत्री के नाम खून से पत्र लिखेगा।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह ने बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के अधीन 30 हजार से अधिक आउटसोर्स श्रमिक पिछले कई वर्षों से शासकीय अस्पतालों में सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद अब तक उनके लिए कोई स्पष्ट नियम या नीति नहीं बनाई गई है। जिला अधिकारियों और निजी कंपनियों की मनमानी के कारण कई बार उन्हें महीनों तक वेतन नहीं मिलता।
इतना ही नहीं, श्रम विभाग द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार वेतन दिए जाने के बजाय केवल 60 से 70 प्रतिशत राशि ही दी जाती है। इससे कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। संघ का कहना है कि लंबे समय से उपेक्षा का शिकार होने के कारण अब वे प्रधानमंत्री को रक्त से पत्र लिखकर अपनी समस्याओं से अवगत कराएंगे। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









