अप्रैल-मई जैसी गर्मी का अहसास

Sep 15 2025

ग्वालियर। 5 सितम्बर से बंद हुई बारिश के बाद लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दिन का अधिकतम तापमान बढक़र 37 डिग्री तापमान तक पहुंच गया है। इसके कारण आमजनों का दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। वही इस भयानक गर्मी के साथ उमस मिलकर हालत को और अधिक खराब बना रही है। दिन में धूप और उमस के कारण आमजनों का हाल बेहाल हो चुका है। वहीं रात्रि के तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण अब पंखे की हवा में भी गर्मी लग रही है। ऐसे में सितम्बर माह में लोगों को फिर से अपने एसी-कूलर शुरू करने पड़ रहे हैं।
मच्छरों का बढ़ा आतंक
मौसम में अचानक आए परिवर्तन के कारण मच्छर एवं छोटे कीटों का आतंक बढ़ा है। इसके कारण शहर में डेंगू एवं मलेरिया की बीमारी फैल रही है। वहीं दूसरी ओर सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों को हो रही है, जो कि बुखार, खांसी, जुकाम से पीडि़त हो रहे हैं।