पूर्व संचालक अनिल की माताजी के निधन पर हुआ शांति पाठ

Sep 15 2025

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर के पूर्व संचालक अनिल की माताजी रेशम देवी के निधन होने पर उनके आनंद नगर निवास पर शांति पाठ व आशा रामायण का पाठ आश्रम वासियों द्वारा कराया गया। पूर्णाहुति पर सामूहिक मंगल आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। 
इस अवसर पर अर्जुन भाई, विजय भाई, शतराम भाई, आश्रम के मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार, बीपीएस सेंगर, भगवानदास, सावित्री मिश्रा, अंजू, कुसुम चंदेल, विमला भदौरिया आदि उपस्थित रहे।