एमआइटीएस के छात्रों ने ककनमठ, मितावली, बटेश्वर और पड़ावलीके मंदिरों का भ्रमण किया
Sep 15 2025
ग्वालियर। एमआइटीएस के हेरिटेज एंड टूरिज्म क्लब की ओर से हेरिटेज वाक मिस्ट्रीयस चंबल का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्वालियर चंबल-अंचल की सांस्कृतिक धरोहर, प्राचीन वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराना था। इस वाक के दौरान प्रतिभागी छात्रों ने ककनमठ, मितावली, बटेश्वर और पड़ावली जैसे प्राचीन मंदिर समूहों का भ्रमण किया और वहां की उत्कृष्ट नक्काशी, दुर्लभ शिल्पकला तथा स्थापत्य शैली का प्रत्यक्ष अनुभव किया।
ककनमठ मंदिर की भव्य संरचना ने मध्यकालीन वास्तुकला की भव्यता का परिचय दिया। वहीं मितावली का चौंसठ योगिनी मंदिर, जिसे भारतीय संसद भवन की वास्तु प्रेरणा माना जाता है, ने विद्यार्थियों को मंदिर वास्तुकला की अद्भुत परंपरा से अवगत कराया।
बटेश्वर मंदिर समूह, जिसमें सैकड़ों प्राचीन शिवालय शामिल हैं, ने छात्रों को चंबल क्षेत्र की ऐतिहासिक महत्ता और धरोहर संरक्षण की चुनौतियों का बोध कराया, जबकि पड़ावली का किला और मंदिर अपनी पौराणिक कथाओं व मूर्तिकला से विशेष आकर्षण का केंद्र बने। इस यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने न केवल कला, वास्तुकला और शिल्प का अध्ययन किया, बल्कि उनसे जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं और संरक्षण प्रयासों को भी समझा।
इस अवसर पर क्लब की संयोजक प्रो. जयमाला झा एवं प्रो. गौतम भदौरिया उपस्थित रहे और उन्होंने छात्रों को धरोहर स्थलों के संरक्षण, अध्ययन और भारतीय संस्कृति की गहराई को आत्मसात करने के महत्व पर प्रकाश डाला।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









