ग्वालियर की जिला कमेटी का गठन किया गया

Sep 15 2025

ग्वालियर। नेशनल एंटी करपशन एंड ऑपरेशन कमिटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश शुक्ला के दिशा निर्देश में ग्वालियर में जिला कमेटी का गठन किया गया। जिसमें ग्वालियर में अरविंद कुमार सक्सेना प्रदेश संयोजक उत्तर प्रदेश के मुख्य आतिथ्य में सभी को आई कार्ड और एर्टिफिकेट वितरित किए गए।
जिला अध्यक्ष राजेश राजपूत एवं समस्त सम्मानित पदाधिकारियों ने श्री सक्सेना का स्वागत किया। तत्पश्चात सभी सम्माननीय पदाधिकारियों को आई कार्ड पहनकर एवं सर्टिफिकेट दे कर सभी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में वीरसिंह राजपूत जिला उपाध्यक्ष, नितिन राव शिंदे जिला महासचिव, नीरज नायक जिला निरीक्षक, संजय सेन जिला कार्यक्रम संयोजक, जितेंद्र सिंह धाकड़ जिला मीडिया प्रभारी, जसवंत सिंह राजपूत जिला कल्याण सचिव आदि उपस्थित थे। अंत में राजेश राजपूत जिला अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं संचालन नितिन राव शिंदे जिला महासचिव ने किया।