पाल युवा मंच ने 160 उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

Sep 15 2025

ग्वालियर। पाल युवा मंच ग्वालियर की ओर से बोर्ड परीक्षा में सफल होने वाले 160 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसमें कक्षा 10वीं के 105 और कक्षा 12वीं के 55 विद्यार्थी शामिल रहे।
सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं की छात्रा नेहा बघेल को कूलर प्रदान किया गया। निधि पाल और आराधना बघेल को गीजर पुरस्कार प्रदान किया। विशाल पाल और अंकुश बघेल को मिक्सर ग्राइंडर प्रदान की गई।
 12वीं में कृपा पाल, छाया पाल, गौरी पाल, पवित्रा पाल को कूलर, गीजर और मिक्सर ग्राइंडर प्रदान किए। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री महादेव जानकर एवं विशिष्ट अतिथि बिहार के आचार्य आरके राजन होल्कर शामिल हुए। अध्यक्षता संस्था के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाल ने की।
इस दौरान अशोक पाल, भगवानदास पाल, अम्बिकेश धनगर, सीताराम पाल, मोतीराम पाल, राजेश सागर, रामप्रकाश, सरदार बघेल लल्ला, गोपाल पाल, शिवचरण पाल, सुरेश पाल चौधरी, मुकेश पाल, जगदीश पाल, मनोज पाल,,नरेन्द्र पाल पप्पू, जगन्नाथ स्वामी, राजेन्द्र बघेल, कैलाश पाल, भगवान सिंह पाल आदि उपस्थित थे।