वैश्य समाज की परेशानियों और विसंगतियों को दूर करना होगा:डॉ प्रवीण अग्रवाल

Sep 15 2025

ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल में मां अन्नपूर्णा भोजन सेवा समिति के प्रांगण में श्री वैश्य गरिमा मंच के स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान् श्री अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री अनिल जैन एवं श्याम श्रीवास्तव थे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ प्रवीण अग्रवाल ने कहा की समाज में फैली विसंगतियों, कुरीतियों को खत्म करना होगा और समाज के बच्चों के वैवाहिक जीवन के लिए चिन्ता व्यक्त कर कहा कि जो व्यापारी, व्यापार करता है वहीं हमारा वैश्य समाज है, हम जिस गद्दी पर बैठते है वह गद्दी शंकर जी की कुर्सी है उस पर किसी दूसरे को बैठने का हक नहीं है।
श्री वैश्य गरिमा मंच ने अभी हाल मैं जो लाचार, बेसहारा या जिनके पास आर्थिक व्यवस्था नहीं है या जो लावारिस लाशे हैं। उनके दाह संस्कार की जिम्मेदारी श्री वैश्य मंच ने ली है। ऐसा ग्वालियर के लिए पहला प्रयास है मैं उनको इसके लिए बहुत-बहुत साधुवाद देता हूं।
 वहीं वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अनिल जैन कहा की समाज को एक जुट करना होगा। वैश्य समाज के जितने भी संगठन हमे संगठित करना होगा, श्याम श्रीवास्तव ने कहा कि श्री वैश्य गरिमा मंच द्वारा निश्चित रूप से वैश्य समाज में एक नई अलख जगाई है। सभी अतिथियों का माला दुपट्टा और श्री फल से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश प्रभारी अशोक गर्ग द्वारा दिनेश चंद्र बंसल को प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष गोपाल जैन जिला सचिव सविता गोयल को बनाए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन अशोक गर्ग द्वारा किया गया। साथ ही स्थापना दिवस पर कैंसर हॉस्पिटल के मरीज और उनके अटेंडर को भोजन संस्था के द्वारा कराया गया।
कार्यक्रम में अशोक गर्ग, रवि गर्ग, तुलसीदास वैश्य, अरुण बंसल, सुरेंद्र अग्रवाल, गोपाल दास जैन, श्रीमती बबीता बंसल, श्रीमती सविता गोयल, अनूप अग्रवाल, डॉ. प्रवीण गर्ग, रामनाथ अग्रवाल, एचके अग्रवाल, रवि गुप्ता, ओमप्रकाश अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, दिनेश चंद बंसल, दिनेश अग्रवाल रक्तदान, पवन सिंघल, उदय गर्ग, कृष्णकांत अग्रवाल, दुर्गेश अग्रवाल, हिमांशु गोयल, रमेश अग्रवाल, प्राची गोयल, राजेंद्र अग्रवाल, सीताराम गर्ग, योगेश गोयल, हरिकृष्ण अग्रवाल, केके बंसल आदि उपस्थित रहे।