दल-दल में फंसा खड़ीचा गांव, वर्षों से विकास की वाट जोह रहे ग्रामीण
Sep 14 2025
भितरवार। सरकार भले ही गांवों में विकास कराने के कई दावे करती हो लेकिन धरातल पर देखा जाए तो स्थिति विपरीत है। मूलभूत सुवधाओं के अभाव से दुर्दशा के शिकार कई गांव आज भी सरकार के उन दावों की पोल रहे हैं। जिसका उदाहरण भितरवार विकासखंड का खडीचा गांव बना हैं। जो आज भी दल-दल (कीचड़) में फंसा है। इस गांव के लोग सडक़ जैसी मूलभूत सुविधा के अभाव में नारकीय जीवन जी रहे हैं।
बताते हैं देश की आजादी से अब तक कांग्रेस और भाजपा सरकार ने इस गांव की ओर ध्यान नहीं दिया। जिससे ग्रामीणों में इन दोनों ही दलों के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत लुहारी के ग्राम खडीचा में हालात बहुत खराब हैं। सडक़ न होने से इस गांव के रास्तों पर दल-दल (कीचड़) जमा हैं। जिसकी वजह से ग्रामीणों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के प्राचीन मंदिर तक जाने के लिए ऐसे कीचड के रास्तों से होकर निकलना पड़ रहा है। गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि आजादी के 78 साल होने पूरे होने को है। देश की आजादी से अब तक किसी भी नेता ने गांव के विकास को लेकर कोई कदम नहीं उठाया।
प्रदेश में कई सरकारें बदल गईं। लेकिन गांव को दल-दल (कीचड़) से मुक्त कराने के लिए कोई भी सत्ताधारी दल का नेता आगे नहीं आया। वहीं उन्होंने बताया कि कांग्रेस और भाजपा के नेता चुनाव में गांव के विकास के लिए वादे कर जाते हैं। लेकिन चुनाव जीतने के बाद वे लौटकर वापस मुडक़र गांव की ओर नहीं देखते।
वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में कुछ युवा नेता भी बने लेकिन वे अपने गांव के हालात सुधरवा नहीं पाए। वर्षों से नारकीय जीवन जी रहे ग्रामीणों में शासन प्रशासन और निर्वाचित जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी का माहौल है। जो कभी भी आंदोलन के रूप में दिखाई दे सकता है। वहीं बताते हैं कि अभी तक पंचायत के जितने भी सरपंच और जिला पंचायत सदस्य बने उन्होंने भी खड़ीचा गांव की ओर ध्यान नहीं दिया।
इस पर एसडीएम भितरवार राजीव समाधिया का कहना हैं कि अगर ऐसी बात है तो जनपद सीईओ को गांव के हालात सुधारने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









