जिन घरों में कीर्तन होता है वहां कलह नहीं-राधेश्याम महाराज

Sep 14 2025

ग्वालियर। जिन घरों में कीर्तन होता है उन घरों में कभी क्लेश नहीं होता है। लेकिन आजकल घरों में छोटी-छोटी बातों को लेकर कलह होने लगते हैं। यह विचार पंडित राधेश्याम महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिवस रविवार को व्यक्त किया। 
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की 16108 पटरानियां थी फिर भी उनमें आपस में विवाद नहीं था क्योंकि उनकी आसक्ति भगवान कृष्ण में थी लेकिन आजकल मैं और मै और मेरा का विवाद घरों को नर्क बना रहा है। भूमि के एक टुकड़े के लिए भाई भाई आपस में लड़ रहे हैं। क्योंकि उनके मन बुद्धि भगवान में न होकर संसार में लगी है। ईश्वर ने हमें देव दुर्लभ मनुष्य जन्म दिया है जिसे पाने के लिए देवता भी तरसते हैं। इस मन को भगवान में लगाकर हम अपने जीवन का कल्याण करें। 
छोटी-छोटी बातों पर घर में कलह ना करें। परिवार सम्मिलित रहेगा तो सुख-दुख बंट जाएगा। संसार के रिश्ते झूठे हैं जो आपको मित्र नजर आते हैं धन के अभाव में वही आपके शत्रु हो जाते हैं। संसार में भाई से बढक़र कोई हितेषी नहीं है भाई भाई को आपस में प्रेम से रहना चाहिए। चाचा ताई और मन में कोई भेद न करें। 
भगवान राम अपनी मां कौशल्या से ज्यादा प्रेम केकेयी को करते थे। राम के कहने पर ही कैकई ने उनको वनवास भेजने की जिद की थी। इस मौके पर कथा परीक्षित साधना राजीव कोठारी जीडी नागेश भास्कर शर्मा सागर नाती मीना चौरसिया संदीप रावत सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।