बजरंग भक्त मंडल ने 1650 किलो हरे चारे एवं वृद्धाश्रम में पोहा इमरती सेवा की

Sep 14 2025

ग्वालियर। बजरंग भक्त मण्डल द्वारा निरंतर 6 वर्षों से प्रति सप्ताह की जाने वाली गौभोग सेवा के क्रम में जनकताल स्थित गौशाला में अपने सदस्यों एवं दानदाताओं के सहयोग से 1650 किलो हरे चारे की सेवा की गई। मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि गौसेवा के साथ ही बजरंग भक्त मंडल द्वारा वृद्धाश्रम में पोहा इमरती की सेवा की गई,
आज की सेवा में अध्यक्ष आशीष मंगल, सचिव राकेश मंगल, हरीश अग्रवाल, रामकिशोर मंगल, राजीव जादौन, दीपक शर्मा, संजीव गुप्ता, दीपक सिंघल आदि सदस्य उपस्थित थे।