लायंस क्लब जॉन एडवाइजरी का आयोजन

Sep 14 2025

ग्वालियर। लायंस क्लब के जॉन चेयर पर्सन पीएमजेएफ एलडी बलोदी द्वारा जॉन एडवाइजरी का आयोजन होटल लैंडमार्क पर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एमजेएफ नितिन मांगलिक, डॉ संदीपा मल्होत्रा, रामकिशन सिंगल, जुबेर रहमान के साथ ही सभी क्लब प्रेरणा, गैलेक्सी एवं आराध्या के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे।
जॉन एडवाइजरी में  लायंस क्लब ग्वालियर गैलेक्सी के जेडीसी एलडी बलोदी ने बताया कि क्लब द्वारा 10 सैनेटरी पैड बनाने वाली़ मशीन शहर के गल्र्स स्कूल, कालेज व सार्वजनिक स्थानों पर लगाई जाएंगी।
जॉन एडवाइजरी का आयोजन लायंस क्लब ग्वालियर गैलेक्सी के द्वारा किया गया। जिसमें लायंस क्लब ग्वालियर गैलेक्सी के विनोद गोयल, महेश गोयल, संदीप टावरी, रविंद्र दलवी, आरसी लाल, हेमंत अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, पीयूष चतुर्वेदी, संजय कदम, अभिषेक शर्मा, अजय रंधावें, अभिषेक त्रिपाठी इत्यादि उपस्थित रहे।