एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया

Sep 14 2025

ग्वालियर। आर हेल्पर्स सोशल एजुकेशन एवं एनवायरमेंट फाउंडेशन द्वारा रविवार सुबह 10 बजे चित्रकूट धाम हनुमान मंदिर कैंसर हॉस्पिटल पर एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें सभी मित्रों एवं साथीगण कार्यक्रम में 25 अशोक के एवं दो मोर छटी के पौधे लगाए गए। साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड एवं पानी की लाइन भी बिछाई गई जिसमें सभी सदस्यण ऐसे पलों के साक्षी बने और धरती मां की गोद को हरा भरा रखने में अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल कर संस्था के उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया और बताया कि मानव जीवन के उत्थान और विकास में प्रकृति का संरक्षण किया जाना बहुत जरूरी है।
कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश बांदिल, सुनील चौहान, संदीपा मल्होत्रा, आदेश गुप्ता, महेश गोयल, संदीप टावरी, विनोद गोयल, मनोज बांदिल, अरुण श्रीवास्तव, अभिषेक त्रिपाठी, रविंद्र दलवी, अजय रनदिवे, युवराज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, डॉक्टर सुनील सिंघल, मोहित अग्रवाल आदि उपस्थित थे। अंत में आभार सचिव हेमंत अग्रवाल द्वारा व्यक्त किया गया।