भाविप शाखा-समर्पण ने खाद्यान्न सामग्री व कपड़े के थैले बांटे

Sep 14 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद ने संस्कृति सप्ताह के तृतीय दिन माधव वृद्ध आश्रम लक्ष्मीगंज मे रह रहे 22 वुजुगों के लिए आटा, चावल, शक्कर, पोए, चायपती, सरसों का तेल, टूथपेस्ट, कपड़े धोने का साबुन, नाहने का साबुन, नमक, मसाले, टोस्ट, बिस्कुट, नमकीन आदि खाद्यान्न सामग्री दी गई।
वहीं संस्कृतिक सप्ताह के चौथे दिन महाराज बाड़े पर 2मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान सुबह 8:30 के बाद राहगीर और उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के तहत कपड़े के थैले वितरण किए, ओर जब भी घर से सामान लेने निकले थैला लेकर ही निकले ओर सभी को एक-एक पेड़ लगाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर राजकुमार गर्ग फतेह बाबा, राखी रोहिरा, पिंकी राजकुमार राय, संजय धवन, विम्मी सचदेवा, महेश धीमान, डीसी तिवारी, लालाराम रजक, पन्नालाल निरंकारी, कमल रजक, प्रकाश राव मदान, प्रवीण पवार, अशोक पमनानी, महेश जैसवाल, लक्ष्मीनारायण बघेल, नाथूसिहं, सुरेश अरोरा, महादेव, रामबाबू आदि उपस्थित थे।