स्कूली छात्राओं को एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक किया

Sep 14 2025

ग्वालियर। सघन जागरूकता अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य नियंत्रण समिति भोपाल द्वारा आयोजित सघन जागरुकता अभियान के अंतर्गत एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम में गजरा राजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर डीएसआरसी एसटीआई क्लिनिक सुरक्षा केंद्र द्वारा जयेंद्रगंज स्थित गल्र्स स्कूल में किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव के नेतृत्व एवं नोडल ऑफिसर डॉ. विजय पाठक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में गल्र्स स्कूल की 245 छात्राओं को स्वच्छता एवं सम्पूर्ण सुरक्षा के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। सभी को एचआईवी एड्स के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान कर  एचआईवी एड्स फैलने के चारों कारणो को विस्तृत रूप से समझाया एवं एचआईवी एड्स की बचाव के बारे में विस्तार पूर्वक बताया कर जो भ्रांतियां समाज में एचआईवी एड्स के प्रति फैली हुई है उन भ्रांतियां को दूर किया गया हैं।
यौन रोग के बारे में भी उपस्थित सभी को इसकी जानकारी दी गई।  उपस्थित सभी को जानकारी देकर अन्य सभी लोगों को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। कम से कम एक सदस्य 10 लोगों को एचआईवी के बारे में बताने के लिए अपील की गई। साथ ही टोल फ्री नंबर 1097 के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम एसटीआई काउंसलर रजिया खान द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में एसएसके ओआरडब्ल्यू गीता सूर्यवंशी उपस्थित रही।