सोलर एनर्जी वातावरण को प्रदूषण मुक्त करती है:ऊर्जा मंत्री
Sep 14 2025
ग्वालियर। गैर पारंपरिक ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चेम्बर भवन में दो दिवसीय सोलर फेयर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर रहे। स्वागत भाषण चेम्बर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सोलर एनर्जी चूंकि ग्रीन एनर्जी भी है, जो कि वातावरण को प्रदुषण मुक्त करती है और विद्युत की बचत भी करती है।
डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने ऊर्जा मंत्री से मांग की कि विद्युत कंपनी द्वारा सोलर उपभोक्ता के मीटर का लोड बढ़वाने एवं कनेक्शन का नाम परिवर्तन करने में जो भारी भरकम राशि वसूल की जाती है, वह बंद होनी चाहिए। इस मौके पर कई लोगों द्वारा सोलर को लगवाने की बुकिंग भी की गई। संचालन मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल और आभार कोषाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर संयुक्त अध्यक्ष हेमन्त गुप्ता, मानसेवी संयुक्त सचिव पवन कुमार अग्रवाल सहित काफी संख्या में कार्यकारिणी सदस्यगण व शहर के व्यवसाई और उद्योगपति उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









