पंजाब बाढ़ पीडि़तों की मदद करना हमारा कर्तव्य है-शतीश मघैया
Sep 12 2025
भितरवार। जब-जब देश में प्राकृतिक आपदा आई तब-तब पंजाब के लोग आपदा से पीडि़तों की मदद के लिए आगे आए हैं। आज हमारे देश का महत्वपूर्ण हिस्सा हमेशा सहयोगी रहने बाला पंजाब बाढ़ से पीडि़त है। वहां के लोग बाढ़ से बेघर हो गए हैं इसी स्थिति को देखते हुए हमारा भी फर्ज बनता है। कि हम उनकी सहायता करें। यह बात पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश मघैया ने पंजाब बाढ़ पीडि़तों के लिए 51 हजार रुपए की राशि देते हुए कही।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पंजाब में बाढ़ से भारी तबाही हुई है। वहां बाढ़ से भयानक मंजर के बीच बर्बाद हुए लोगों की मदद के लिए देश और प्रदेश के लोगों के हाथ आगे बढ़े हैं। जिसे देखते हुए भितरवार क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,समाजसेवी और युवाओं की टीम ने भी पंजाब की आर्थिक मदद की है। इसी क्रम में शुक्रवार को पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश मघैया पंजाब बाढ़ पीडि़तों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। जिसके लिए वे नरवर मार्ग स्थित सहारन गुरुद्वारे पर पहुंचे।
वहां पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री मघैया ने उपस्थित सिख समाज के लोगों को पंजाब के बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए 51 हजार रुपए की राशि सौंपी। इस दौरान पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब के लोग बाढ़ की वजह से बहुत परेशान हैं। वहां का जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त है। बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए पूरे क्षेत्र को आगे आना चाहिए। पंजाब के लोगों ने मुश्किल समय में देश का हमेशा साथ दिया है। आज जरा सी आर्थिक सहायता देकर कोई अहसान नहीं कर रहे। यह तो हमारा कर्तव्य है जिसका हम निर्वहन कर रहे हैं।
श्री मघैया ने क्षेत्र के लोगो से अपील की है कि सभी लोग पंजाब के बाढ़ पीडि़तों का साथ दें। उल्लेखनीय है कि इससे पहले नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव, पार्षद गजब सिंह रावत, सतबीर गुर्जर, नंदू रावत ने पंजाब बाढ़ पीडि़तों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की है। वहीं जतरथी सरपंच और आंतरी मंडल अध्यक्ष कुलवंत सिंह बाजवा ने बाढ़ पीडि़तों के लिए गांवों से अनाज एकत्रित किया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









