दिव्यांग छात्रों का औपचारिक मूल्यांकन पहचान शिविर आयोजित हुआ

Sep 12 2025

ग्वालियर। जनपद शिक्षा केंद्र मुरैना मे एक दिवसीय दिव्यांग छात्रों का औपचारिक मूल्यांकन पहचान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय शालाओं में अध्यनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं को एलिमको टीम जबलपुर के चिकित्सकों द्वारा सहायक उपकरण हेतु चिन्हित किया गया। 
शिविर मे जिला परियोजना समन्वयक हरीश तिवारी, प्रियशरन दीक्षित एपीसी आईडी एव्ंा देवेन्द्र सिंह तोमर बीआरसीसी मुरैना द्वारा माँ सरस्वती पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया।
जिला चिकित्सालय मुरैना से आए हुए विभिन्न चिकित्सकों द्वारा दिव्यांग छात्र-छात्राओं के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए एवं छात्र-छात्राओं की जांच परीक्षण हेतु ग्वालियर के लिए चिन्हित किया गया।
एलिमको टीम जबलपुर द्वारा 405 दिव्यांग बच्चो को चिन्हांकन किया गया है। जिसमे 94 बच्चे  उपकरण के लिये पात्र हुये, 33 बच्चो के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये गये। शिविर में मनीष शर्मा, शिखा अग्रवाल सहित कार्यालय के समस्त स्टाफगण उपस्थित रहे।