संस्कृति सप्ताह में चित्रकला, निबंध व मेहंदी प्रतियोगिता कराई

Sep 12 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण ने सांस्कृतिक सप्ताह के दूसरे दिन बच्चों के बीच मेहंदी, निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। स्वागत अध्यक्ष विमी सचदेवा ने किया। संस्थापक संजय धवन ने बताया कि मुख्य अतिथि अल्का कुशवाह, विशिष्ट आतिथ्य प्राचार्य रजनी शुक्ला व प्रांतीय संयोजक गुलाब सिंह प्रजापति का कार्यक्रम संयोजक नेहा अग्रवाल, आरती शर्मा थीं। 
बच्चे-बच्चियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी को प्राइज दी फिर गुरुजन का सम्मान भी मोतियों की माला, स्मृति चिन्ह देकर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया कि आप अपना लक्ष्य चुनें और उसे हासिल करें।
इस अवसर पर गुरुजनों में मीरा आर्य, संगीता पाली, सरोज तोमर, अनीता कोली, रेखा जैन, कंचनलता कुशवाह, अर्जुन लाल गौर, हरीश चंद जैसवाल, बद्री प्रसाद कुरचीया, राकेश कुशवाह थे।
कार्यक्रम में मनीषा श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मधु धवन, नेहा अग्रवाल, आरती शर्मा, डीसी तिवारी, भूपेन्द्र शर्मा, पंकज शर्मा आदि उपस्थित थे। अंत में आभार व्यत महेश धीमान ने किया।