पर्वराज दसलक्षण प्रतियोगिता के विजेताओं ने जीते पुरस्कार
Sep 12 2025
ग्वालियर। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 2 ग्वालियर की ओर से पर्वराज दसलक्षण प्रतियोगिता के पुरूस्कार लकी डॉ चंपाबाग धर्मशाला में चल रहे सन्मति सुबल पावन वर्षायोग स्थल पर निकले गए। नगर में पर्युषण पर सभी मंदिरों में जैन धर्मावलम्बीयों के लिए प्रतियोगिता रखी गई थी। गौरतलब भारतीय जैन मिलन की लगभग 1400 शाखाएं भारत वर्ष कार्यरत हैं वही केन्द्र निर्देश अनुसार भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 2 की शाखाओं ने निर्देश का पालन करते हुए अपने अपने नगर प्रतियोगिता का युवाओं को धर्म से जोडऩे के उद्देश्य से किया।
ग्वालियर महानगर के प्रतियोगिता का प्रभारी संयोजक भारतीय मिलन क्षेत्र क्रमांक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रवि जैन के कुशल संयोजन में प्रतियोगिता जैन युवा वर्ग को धर्म एवं समाज से जोडऩे हेतु 8 वर्ष से 18 वर्ष ओर 19 वर्ष से 30 वर्ष आयु के आधार पर यें प्रतियोगी सम्पूर्ण भारत वर्ष में आयोजित कि गई। जिसमें ग्वालियर में लगभग 250 लोगों ने भाग लिया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथियों में निर्मल जैन पाटनी, महेन्द्र जैन, विनय कासलीवाल, प्रीति जैन, संजीव जैन, सोनल जैन, संध्या जैन, सचिन जैन, वन्दना जैन मौजूद थी।
प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दिपांशु जैन, द्वितीय पुरस्कार श्रीमति शिल्पी जैनू, तृतीय पुरस्कार तरूण जैन, छ: सांत्वना पुरस्कार श्रीमति रिया जैन, कु. वंशिका जैन, श्रीमति सोनम जैन, कु. अनुष्का जैन, नितिन जैन सिकन्दर, मोक्ष जैन को अतिथियों ने पुरुस्कार वितरण किए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









