तीन दिवसीय टेक फॉर सेवा 2025 का आयोजन 12 सितंबर से

Sep 11 2025
ग्वालियर। मध्य भारत अटल बिहारी वाजपेई भारतीय सूचना और प्रौद्योगिकी संस्थान तथा मध्य प्रदेश विज्ञान में तकनीकी परिषद भोपाल के तत्वाधान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम टेक फोर सेवा का आयोजन आज 12 सितंबर से 14 सितंबर तक ट्रिपल आईटीएम ग्वालियर में किया जा रहा है। उक्त जानकारी मध्यप्रदेश विज्ञान में प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ अनिल कोठारी, डॉ. एसएन सिंह, इंजीनियर संजय सिंह कौरव ने संयुक्त रूप से एक पत्रकार वार्ता में दी।
पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम विज्ञान प्रौद्योगिकी और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नवाचार अनुभव और सामुदायिक विकास के अफसर को साझा करने का मंच प्रदान करेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख विषय कृषि प्रौद्योगिकी ऑर्गेनिक फार्मिंग सामाजिक उद्यमिता ऊर्जा और पर्यावरण ग्रास रूट इनोवेशन और फूड एवं स्वस्थ भारत पर चर्चा होगी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पैनल चर्चाएं प्लेनरी सत्र राउंड टेबल और सफलता की कहानी साझा की जाएगी।
कार्यक्रम का उद्घाटन 12 सितंबर शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ शिव कुमार शर्मा करेंगे इसमें कुल 14 सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में ग्राम विकास की बात मुख्यमंत्री के साथ सत्र का आयोजन 13 सितंबर को सुबह 10 बजे होगा 14 सितंबर को समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रहेंगे कार्यक्रम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -