मध्य क्षेत्र सेवा प्रमुख सिसोदिया को पितृ शोक

Sep 11 2025

ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य क्षेत्र के क्षेत्र सेवा प्रमुख ओमप्रकाश सिसोदिया के पिता जनक सिंह सिसोदिया उपाख्य जगन्नाथदास का गुरुवार को निधन हो गया।
90 वर्षीय स्व. सिसोदिया कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। गुरुवार को दोपहर 12:15 बजे के करीब उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली। स्व. सिसोदिया का अंतिम संस्कार आज शुक्रवार 12 सितंबर को प्रात: 8 बजे आगरा जिले की तहसील किरावली के अंतर्गत पैतृक गांव बाकन्दा में होगा। जनक सिंह तीन पुत्र अनार सिंह, प्रहलाद सिंह, ओमप्रकाश सिसोदिया सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।