भाविप शाखा समर्पण ने किया गुरूजनों का किया सम्मान

Sep 09 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्ण धर्मशाला पड़ाव पर गुरुवंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम किया। जिसमे सर्व प्रथम माता सरस्वृती की मुर्ति पर तिलक ओर मालापर्ण किया। उसके बाद सरिता गौतम, सरला भारद्वाज, अनिता धाटके, गायत्री थापा, आशा अरोरा, मुकेश वर्मा, राजू सिंह, शिप्रा सेंगर, डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी आदि को श्रीफल, पटका मोतियों की माला व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेघना सिंघल ने बच्चों को गुरुवंदन छात्र अभिनंदन के बारे मे विस्तार से बताया। डॉ वंदना शर्मा ने भी बच्चों को गुरुजनों का महत्व बताया। इस अवसर पर विम्मी सचदेवा, लता गुप्ता, संजय धवन, मनीषा श्रीवास्तव, डॉ वंदना शर्मा, मधु धवन, गुलाब सिंह प्रजापति, महेश धीमान, पंकज शर्मा, संजय श्रीवास्तव, डीसी तिवारी, प्रवीण पवार, भूपेन्द्र प्रेमी आदि उपस्थित थे आभार मनीषा श्रीवास्तव ने किया।