शिक्षाविद् डॉ. प्रेमानंद सिंह चौहान ज्ञानार्थ एजुकेशन अवॉर्ड 5.0 से सम्मानित
Sep 09 2025
ग्वालियर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के निदेशक जनरल डॉ. प्रेमानंद सिंह चौहान को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ज्ञानार्थ एजुकेशन अवॉर्ड 5.0 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया, जिसे मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भेंट किया।
डॉ. चौहान का शिक्षा जगत में तीन दशक से अधिक का अनुभव रहा है। उन्होंने सुषिला देवी बंसल कॉलेज, इंदौर में निदेशक, आईपीएस कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, ग्वालियर में प्राचार्य तथा विक्रांत यूनिवर्सिटी, ग्वालियर में कुलपति के रूप में सेवाएँ दी हैं। वर्तमान में वे श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के निदेशक-जनरल हैं। उन्होंने 15 पुस्तकें प्रकाशित/संपादित, 3 पेटेंट, तथा 65 से अधिक शोध पत्रों का प्रकाशन किया है। अब तक 17 एमटेक शोधार्थियों का मार्गदर्शन किया और वर्तमान में 8 पीएचडी शोधार्थियों का निर्देशन कर रहे हैं।
इस अवसर पर जितेन्द्र शर्मा, श्रीमती निष्ठा शर्मा, डॉ. सुरेन्द्र अग्रवाल, डॉ. अवधेश शर्मा सहित सभी प्राध्यापकों ने उन्हें बधाई दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









