केआरजी कॉलेज में फिजियोथेरेपी जागरूकता का सत्र आयोजित
Sep 08 2025
ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट ग्वालियर एवं कॉलेज ऑफ लाइफ साइंसेज के संयुक्त तत्वावधान में केआरजी कॉलेज में एक फिजियोथेरेपी जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्व फिजियोथेरेपी सप्ताह के उपलक्ष्य में संपन्न हुआ।
इस सत्र का संचालन डॉ. शशांक आपटे, डॉ. दिनेश बंगइया एवं डॉ. डिंकी अरोड़ा द्वारा किया गया। उन्होंने केआरजी कॉलेज की प्राचार्या, अध्यापकों एवं स्टाफ सदस्यों को फिजियोथेरेपी के महत्व, स्वास्थ्य संवर्धन, रोगों की रोकथाम एवं पुनर्वास में इसकी भूमिका के बारे में जागरूक किया।
शिविर में विशेषज्ञों ने विभिन्न व्यावहारिक तकनीकों जैसे मैनुअल थेरेपी, व्यायाम प्रशिक्षण, दर्द प्रबंधन एवं शारीरिक मुद्रा सुधार के माध्यम से फिजियोथेरेपी के महत्व को स्पष्ट किया। साथ ही, आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी आम समस्याएँ कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटनों का दर्द एवं एड़ी का दर्द के निवारण हेतु उपयोगी उपाय बताए। प्रत्येक फैकल्टी सदस्य को व्यक्तिगत फिजियोथेरेपी सत्र भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. साधना श्रीवास्तव, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. मोहित आर्य, डॉ. आरती गुप्ता सहित सभी प्राध्यापक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। वहीं कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट से डॉ. शशांक आपटे, डॉ. दिनेश बंगइया एवं डॉ. डिंकी अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









