सेवा पखवाड़ा की तैयारी को लेकर कार्यशाला का आयोजन

Sep 08 2025

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा की तैयारी को लेकर सोमवार को भाजपा ग्वालियर द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, अभय चौधरी, विनोद शर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, आवास और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी नई सेवाएं जनता को समर्पित की जाएंगी। सेवा पखवाड़ा अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बने, यही भाजपा की सामूहिक संकल्पना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, खेल-कूद प्रतियोगिता और चित्रकला जैसी गतिविधियों का आयोजन करेगी।