गुढ़ गुढ़ी जैन मंदिर से 39वीं वार्षिक श्रीजी पालकी शोभायात्रा निकाली

Sep 08 2025

ग्वालियर। पर्यूषण पर्व के बाद गुढ़ा गुढ़ी का नाका स्थित दिगंबर जैन वरैया पंचायती मंदिर समिति एवं सकल जैन समाज के तत्वाधान मे श्रीजी का विहार पालकी शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली गई। यह पालकी शोभायात्रा पर्युषण महापर्व के उपरांत 39 वर्षो से लगातार वार्षिक जैन मंदिर से निकाली जाती हे।  
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि दिगंबर जैन वरैया पंचायती मंदिर से श्रीजी की पालकी शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ नाका गुढ़ा गुढ़ी नाका से शुरू होकर मुख्य मार्गो से तिराहे होती हुई वापस इंद्रलोक गार्डन पहुंची। पालकी शोभायात्रा में शामिल भक्तगण झूमते गाते जयकारे लगाते हुए भगवान पार्श्वनाथ की पालकी को कंधे पर लेकर चल रहे थे। वही महिलाएं ढोल ताशे की धुना पर डांडिया नृत्य करती हुई चल रही थी। गाजेबाजे के साथ मंगल विहार पर निकले श्रीजी का जैन समाज के लोगो ने जगह जगह अपने घर और प्रतिष्ठानों के आगे रंगोली सज्जकर श्रीजी की अगवानी कर दीपकों से आरती उतारी।