नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 145 लोगों ने लिया स्वास्थ लाभ

Sep 08 2025

ग्वालियर। वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर वैश्य महासम्मेलन कार्यालय पर आयोजित किया गया, जिसमें 145 लोगों ने स्वास्थ्य लाभलिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईजी अमित सांघी, डॉ. गिरजाशंकर गुप्ता, मुकेश अग्रवाल और अनिल जैन की उपस्थिति में हुआ।
जिलाध्यक्ष डॉ. विवेक गुप्ता ने कहा कि संगठन समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्य अतिथि अमित सांघी ने ऐसे शिविरों को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। शिविर में बीपी, शुगर, ऑक्सीजन लेवल, सीबीसी, लीवर व किडनी टेस्ट जैसी जांचें नि:शुल्क की गई। डॉ. प्रद्युम्न गुप्ता, राहुल गुप्ता, गौरव गोयल, विपुल अग्रवाल, रजनीश निखरा सहित अन्य विशेषज्ञों ने सेवाएं दीं। कार्यक्रम में सभी चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।