रील बनाने 25 मिनट तक लाश की तरह वीरपुर बांध में लेटा रहा युवक,पुलिस को देखकर दौड़ा
Sep 08 2025
ग्वालियर। सोशल मीडिया पर रील की दीवानगी इस हद तक पहुंच गई है कि एक युवक ने वीरपुर बांध में 20 मिनट तक पानी में लाश की तरह पड़े हुए वीडियो शूट कराया। आसपास से गुजर रहे लोगों को ऐसा लगा कि हकीकत में कोई व्यक्ति डूब गया है, जिसकी लाश किनारे पर आ गई है। क्योंकि वीरपुर बांध लगातार बारिश के चलते ओवरफ्लो चल रहा है। एक दिन पहले एक युवक की डूब जाने से मौत हो चुकी है। राहगीरों ने युवक को चित पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही गिरवाई थाना पुलिस वीरपुर बांध पहुंची, तो वहां भीड़ लगी थी। जैसे ही पुलिस पास पहुंची तो लाश ने खाकी वर्दी देख दौड़ लगा दी। यह देखकर सभी वहां दंग रह गए। पुलिस ने युवक को पकड़ा तो पता लगा कि वह लाश बनकर रील शूट करा रहा था। पुलिस युवक को अपने साथ थाना ले गई। पहले फटकार लगाई फिर काउंसलिंग करने के बाद उसे छोड़ा है।
गिरवाई थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि वीरपुर बांध में एक युवक की लाश है और वहां काफी भीड़ जमा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि बांध के किनारे पानी में एक युवक पड़ा हुआ है। उसका पूरा शरीर पानी में था और केवल चेहरा बाहर दिख रहा था। आसपास बड़ी संख्या में लोग इक_े थे और कुछ लोग उसका वीडियो भी बना रहे थे।
चौंकाने वाली बात यह रही कि ठीक एक दिन पहले इसी स्थान पर एक युवक की डूबने से मौत हो चुकी थी। जब पुलिसकर्मी पानी में पड़े युवक को बाहर निकालने पहुंचे, तभी अचानक पानी में पड़े युवक ने दौड़ लगा दी। यह दृश्य देखकर मौजूद लोग दंग रह गए और घबराकर इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया।
पकड़े गए युवक की पहचान 30 वर्षीय टिंकू पुत्र कप्तान सिंह निवासी आरोन के रूप में हुई। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए लाश की एक्टिंग कर रहा था।
इस मामले में गिरवाई थाना प्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि रील के लिए लाश की एक्टिंग कर जान को जोखिम में डालने वाले युवक को पकड़ कर पहले तो फटकार लगाई है। उसके बाद उसका परामर्श करने के बाद उसे परिजन के सुपुर्द किया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









